शराब की लत छुड़ाने 7 लोगों को जहरीला जूस पिलाया,दो की मौत - rashtrmat.com

शराब की लत छुड़ाने 7 लोगों को जहरीला जूस पिलाया,दो की मौत

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)।मध्य प्रदेश केबैतुल में शराब की लत छुड़ाने के लिए जड़ी बुटी से बना पेय पीने से शराब की लत छूट जाती है। इस बात पर भरोसा करके सात लोगों ने जहरीला पेय पी लिया।जिससे दो लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जिसने जड़ी बुटी से बना पेय पदार्थ पीने को दिया उससे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।घोल और जड़ी बुटी का सैंपल लैब भेजा गया है।

सभी  जिला अस्पताल में भर्ती 

मध्य प्रदेश के बैतूल में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर 7 लोगों को जहरीला जूस पिला दिया। जड़ी-बूटी का घोल पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रामकिशोर निवासी देवगुण (आठनेर) और संजय निवासी महाराजपुर (इमलीखेड़ा) के रूप में हुई है। वहीं, बीमार हुए पांच लोगों में अल्वेरा (आठनेर) के रामदास और सहदेव के अलावा मोहन, राकेश और विजय शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *