राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों के स्वाभिमान के खिलाफ बयान देने पर जिले भर में कांग्रेस उनका विरोध कर रही है। आज मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सांसद जनार्दन मिश्रा के निवास के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन कांग्रेस ने किया।प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वहीं, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार भी की गई।गत दिनों सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों के संदर्भ में कहा था कि वो किसानी के बाद नौ महीने ताश खेलते हैं। जुआ खेलते हैं। चोंगी पीते हैं। यानी नशा करते हैं।

पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े



इस दौरान कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर किसानों के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज बुलंद की तथा सांसद के बयान पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। जिस किसान के अथक परिश्रम से देश का पेट भरता है, उसके प्रति इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी न केवल किसानों का अपमान है, बल्कि पूरे किसान समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा और अन्नदाताओं के अपमान के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ
किसानों के हक, सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रीवा इंजीनियर राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना विद्यावती पटेल ] शीला त्यागी जी ग्रामीण संगठन मंत्री रवि तिवारी , शहर संगठन मंत्री सज्जन पटेल जी ब्लॉक अध्यक्षगण मंडलम अध्यक्षगण जिला एवं शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस सेवादल N S U I के युवा साथी अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथीगण सभी पार्षद साथी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।