नायब तहसीलदार की गाड़ी से दो वाहनों की भिड़ंतः ड्राइवर से भिड़े लोग - rashtrmat.com

नायब तहसीलदार की गाड़ी से दो वाहनों की भिड़ंतः ड्राइवर से भिड़े लोग

  राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।  रीवा में देर रात नायब तहसीलदार की गाड़ी ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कनौड़िया पेट्रोल पंप के सामने हुआ।टक्कर के बाद यूपी नंबर की गाड़ी में सवार लोग नायब तहसीलदार के ड्राइवर से भिड़ गए। इसके बाद मौके पर विवाद बढ़ गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई।
नायब तहसीलदार के चालक के बीच विवाद
टक्कर के बाद यूपी नंबर की गाड़ी में सवार लोगों और नायब तहसीलदार के चालक के बीच विवाद हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मामला संभाला। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है।
कथा में शामिल होने जा रहे थे गाड़ी सवार
बताया जा रहा है कि यूपी नंबर की गाड़ी में सवार लोग कुंडा में राजा भैया यानी रघुराज प्रताप सिंह के यहां आयोजित कथा में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद उनकी गाड़ी से शराब की कई बोतलें और अन्य सामान भी मिला।
चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं
घटना के बाद नायब तहसीलदार के चालक के शराब के नशे में होने की चर्चा रही। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों से जानकारी ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *