रीवा में दो सौ ग्राम ब्राउन शुगर सहित तीन अरोपी पकड़े गए - rashtrmat.com

रीवा में दो सौ ग्राम ब्राउन शुगर सहित तीन अरोपी पकड़े गए

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में हम अपने मुखबिर के जरिये पता कर रहे थे कि ब्राउन शुगर शहर में कौन बेचता है। मुखबिर से पता चला कि शाहिद और आरिफ ब्राउन शुगर का धंधा करते हैं। ये मोबाइल के जरिये अपना नेटवर्क बना कर रखे थे। मोबाइल से मिस काॅल कर करते थे। जिसे जरूरत होती थी वो गोपाल जी गुप्ता सेे संपर्क करता था। इनके पास से 25 लाख की ब्राउन शुगर मिली है। चार पहिया वाहन, तौल वाला कांटा और मोबाइल मिला है। इसके अलावा अभी पूछताछ चल रही है। इससे इंकार नहीं है कि ब्राउन शुगर का कोई बड़ा नेटवर्क नहीं है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की
रीवा में पुलिस ने 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहिद खान, आरिफ खान और गोपाल गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी जुटाई जा रही है
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था।इसे किसे देने की तैयारी थी। इसके अलावा आरोपियों के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 आपराधिक रिकॉर्ड निकाला जा रहा
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी निकलवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *