राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर अशोक अर्जुनराव जगताप ने कहा कि मोदी सरकार में संवैधानिक ढांचा चरमरा गया है। इसका खामियाजा देश के सभी राज्य भुगत रहे हैं। मध्यप्रदेश तो एसआईआर के तहत वोट चोरी का एक हिस्सा है। चुनाव आयोग ने एसआईआर के तहत देश में 13 करोड़ 30 लाख वोटरों के साथ गद्दारी किया है।

ज्ञानेश ने हर जगह वोट चोरी किया
यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस के आब्जर्वर अशोक अर्जुनराव जगताप भाई जगताप ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र,बिहार या फिर बंगाल सभी जगह चुनाव आयोग मोदी सरकार से मिलकर वोट चोरी किया और बीजेपी की सरकार बनने दिया। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और गठबंधन पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलती है। बीजेपी दहाई अंक तक नहीं पहुच पाई थी। लेकिन विधान सभा चुनाव में महाराष्ट्र में 37 लाख वोट चार माह बाद अचानक से बढ़ जाते हैं और बीजेपी गठबंधन की सरकार बन जाती है।केरल,कर्नाटक और तमिलनाडु में बीजेपी शून्य है,इसलिए उसने वहां वोट चोरी का खेल नहीं खेला।
वोट लोकतंत्र की आत्मा है
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के माध्यम से देश भर के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कांग्रेस उन्हें बता रही है कि उनके वोट की चोरी किस तरह ज्ञानेश कुमार के जरिये मोदी सरकार कर रही है। यदि राहुल गांधी वोट चोरी का मामला न उठाते तो देश का ध्यान इस तरह कभी न जाता।वोट केवल अधिकार नहीं बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। हर नागरिक के वोट का सम्मान हो। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी रहे और जनता की आवाज लोकतांत्रिक व्यवस्था में मजबूती से सुनी जाए। कांग्रेस यही चाहती है।ज्ञानेश कुमार ने डाॅ विवेक जोशी और सुखवीर सिंह संधु की बातों को 14 दफा दरकिनार करके अपनी मनमानी की बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए।

सुप्रीम कोर्ट भी हैरान है
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सन् 2023 में 131 संासदों केा निलंबित कर चुनाव आयुक्त को ज्यादा अधिकार देने और उनकी गिरफ्तारी न हो। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज न हो इसके लिए एक नया कानून बनाया गया। एक तरीके से सुप्रीम कोर्ट से ज्यादा सक्षम बनाया गया। जो कि संवैधानिक तरीके से गलत है। सीबीआई के निदेशक की नियुक्ति में भी सुप्रीम कोर्ट का दखल रहता है। यही बात सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा। हमें चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से अलग क्यों किया गया।कांग्रेस चाहती है लोकतांत्रिक तरीके से जिनके वोट कटते हैं काटे जाएं लेकिन जिनके वोट पार्टी विशेष को लाभ देने के मकसद वोट चोरी किया गया है वो गलत है।
राहुल पप्पू नहीं पप्पा हो गए
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 11 हजार करोड़ रुपए खर्च करके राहुल गांधी को बीजेपी की आईटी सेल ने पप्पू बताया। लेकिन आज राहुल गांधी इनके पप्पा बन गए हैं। और उन्हें डर है कि कहीं ज्ञानेश कुमार नहीं रहे तो आगे के चुनाव में उनका क्या होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र को खतरे से जनता बचाएगी। राहुल गांधी जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।आज के पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा जी रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा,जिला संगठन प्रभारी रामलखन सिंह,सेमरिया विधायक अभय मिश्रा,पूर्व विधायक मऊगंज सुखेंद्र सिंह बन्ना रीवा विधानसभा संगठन प्रभारी अजय टंडन,संगठन महामंत्री शहर सज्जन पटेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।।