राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के 16 आदतनअपराधियों को एक साल तक निकटवर्ती थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए हैं। इन आदतन अपराधियों के विरूद्धविभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, लोगों को डराने-धमकाने, शराब की अवैध बिक्री, गुण्डागर्दी, कोरेक्स की तस्करी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा लूट सहित भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरणदर्ज हैं। इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने पर भी इनकी आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आई है। इनके आपराधिक कृत्यों से आमजनता के मन में भय व्याप्त है। लोक शांति को बनाए रखने के लिए 16 अपराधियों को एक साल तक थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के प्रतिवेदन परराज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत की गई है।
थाना बिछिया में माह के प्रथम सोमवार को हाजिरी
इस संबंध में जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कुलदीप कुशवाहा उर्फ भोले पिता सुदर्शन प्रसाद कुशवाहा निवासी करहिया नम्बर एक रीवा को थाना चोरहटा में माह के प्रथम सोमवार को हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं। राहुल परौहा उर्फ राहुल द्विवेदी पिता देवमणि द्विवेदी निवासी ग्राम तिघरा को थाना चोरहटा में तथा शेषमणि पटेल उर्फ शेट्टी पिता विश्वनाथ पटेल निवासी ग्राम रीठी को थाना बिछिया में माह के प्रथम सोमवार को हाजिरी के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने श्रवण कुमार माझी पिता छोटेलाल माझी निवासी करहिया नम्बर एक, समित पटेल पिता दयाशंकर पटेल निवासी लखौरीबाग रीवा, रघु तिवारी पिता राजेश्वर तिवारी निवासी ग्राम बहुरीबांध तथा अशोक कुमार रावत पिता रामस्वरूप रावत निवासी ललपा रीवा को एक साल तक हर माह के 15वें दिन थाने में हाजिरी के आदेश दिए हैं। बिपिन यादव पिता रामायण यादव निवासी इटौरा तथा सतीश गुप्ता पिता बद्री गुप्ता निवासी ग्राम चिल्ला को भी हर माह की 15वीं तारीख को थाने में हाजिरी के आदेश दिए गए हैं।
एक साल तक थाने में हाजिरी देने के आदेश
कलेक्टर ने दीपू सिंह उर्फ शशिधर सिंह पिता अर्जुन सिंह निवासी ग्राम पड़रहा, रजनीश विश्वकर्मा उर्फ जग्गा पिता रामप्रकाश विश्वकर्मा निवासी लक्ष्मणबाग रीवा, अतुल सिंह पटेल पिता महेश सिंह निवासी ग्राम धौचट तथादिलीप साकेत पिता सुखलाल साकेत निवासी ग्राम छिजवार को एक साल तक प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को थाने मेंउपस्थिति के आदेश दिए हैं। आशीष सिंह उर्फ सुग्गा पिता राजपति सिंह निवासी ग्राम मदरी तथा कमलेश सोनकर पिताशेषमणि सोनकर को हर माह के प्रथम सोमवार को थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं। वीर विक्रम सिंह पिताअजय सिंह निवासी ग्राम झमूहा को एक साल तक प्रत्येक सोमवार को थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं।