बिना लेबर पेन के प्रसव करने से महिला की मौत,दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग - rashtrmat.com

बिना लेबर पेन के प्रसव करने से महिला की मौत,दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जनसुनवाई के दौरान मनीष भंडारकर अपनी भाभी के साथ एक 8 दिन के नवजात को लेकर पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि उनकी पत्नी शिवकुमारी भंडारकर के गर्भावस्था का समय पूरा हो चुका था। उन्हें हल्का दर्द हुआ। लालबर्रा स्थित सरकारी अस्पताल में सामान्य जांच के लिए गए थे। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें प्रसव कराने के लिए कहा। बगैर लेबर पेन के प्रसव किया गया। जिससे हाई ब्लडिंग के चलते शिवकुमारी की मौत हो गयी।


उपचार में लापरवाही
मनीष भंडारकर अपनी पत्नी को जिला अस्पताल ले जाने की बात की थी। लेकिन अस्पताल ने जल्दबाजी की और उनका प्रसव करवाया। जबरिया प्रसव अस्पताल प्रबंधन ने प्रसव किया। जिससे हाई ब्लडिंग होने से उनकी मौत हो गयी। मनीष ने कहा कि उपचार में लापरवाही बरती गयी,दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
मृतका के पति मनीष का आरोप है कि उनकी पत्नी की डिलीवरी टार्च के मोबाइल में हुई। वहां पर शट डाउन था। ऐसे में उन्हें रेफर करना चाहिए था लेकिन उन्होंने लापरवाही पुर्वक डिलीवरी की।हम बालाघाट जाना चाहते थे लेकिन वहां के डाक्टर ने कहा यहां पर ही डिलीवरी हो जाएगी।11 जनवरी को दोपहर दो बजे डिलीवरी हुई और मामला बिगड़ता देख डाक्टर ने 4 बजकर 10 मिनट में ही रेफर करने के लिए कहा। उस अस्पताल ने नवजात का वजन भी नहीं करवाया था। अब वह चाहते है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिसने लापरवाही बरती है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।उनकी पत्नी शिवकुमारी भंडारकर लालबर्रा बीआरसी आफिस में एमआरसी पद पर कार्यरत थी।
दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें
उनकी बहन ने बताया कि फिलहाल नवजात के देखभाल वह कर रही है।उनका आरोप है कि प्रसव के बाद डाॅक्टर ने दो घंटे आब्जर्वेशन में रखा और जब मामला बिगड़ गया तब उन्होंने रेफर किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि अगर उनकी बहन को समय पर डाॅक्टर रेफर कर देते तो मासूमों के सिर से उनकी मां का साया न उठता। प्रशासन दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे।