राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में दस अक्टूबर के बाद से बारिश नहीं होने की घोषणा मौसम विभाग ने किया था। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। जिसका असर छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा। बस्तर संभाग के सभी जिलों में 50-70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कल बस्तर में तेज हवाएं
मौसम में अचानक बदलाव आने की वजह से अगले 3 से 4 दिन बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों में बारिश की आशंका है। इसके असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कल बस्तर क्षेत्र के जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
रेड अलर्ट और आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा 5 शामिल है। वहीं कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद में आरेंज अलर्ट है।रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।रविवार को भी बस्तर में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी बूंदाबादी हुई। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। रायपुर के माना में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया।

इस वजह से बारिश
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब (मजबूत सिस्टम) बना हुआ है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इस वजह से 28 अक्टूबर को बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यह अधिकतम 80 किमी तक पहुंच सकती है। इससे बस्तर संभाग में तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश होगी।