द्वारिका नगर के रिहायशी इलाके से 25 अवैध काॅमर्शियल सिलेंडर जब्त - rashtrmat.com

द्वारिका नगर के रिहायशी इलाके से 25 अवैध काॅमर्शियल सिलेंडर जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा (ब्यूरो)। रीवा के द्वारिका नगर में अवैध तरीके से काॅमर्शियल गैस सिलेंडर का भंडारण अतुल मिश्रा ने किया था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद खाद विभाग के अफसरों को बुलाया गया। रविवार शाम को खाद्य विभाग और अमहिया पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मौके से 25 भरे हुए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर जब्त किया।


कोई वैध दस्तावेज नहीं
अमहिया पुलिस ने अतुल मिश्रा के गोदाम पर छापा मारा। अधिकारियों के अुनसार अतुल मिश्रा बिना अनुमति के अवैध रूप से वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का भंडारण किये थे। अतुल मिश्रा के पास पुलिस को कमर्सियल गैस सिलेंडर रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी।


गैस की कालाबाजारी की जांच
पुलिस अफसरों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर बिना सुरक्षा के रखना खतरनाक है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या मिश्रा गैस की कालाबाजारी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *