जंगली सूअर ने महिला पर किया हमला - rashtrmat.com

जंगली सूअर ने महिला पर किया हमला

राष्ट्रमत न्यूज,कटंगी(ब्यूरो) । खेत में तुअर तोड़ रही महिला गीता पति एशन लाल मानेश्वर पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। महिला के पैर पर गंभीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी में भर्ती किया गया है।

हमले की घटनाएं भी अब आम

ग्रामीणों की माने तो जंगली सूअर ने खेतों को अपना बसेरा बना लिया है जंगली सूअर न सिर्फ फसलों को बर्बाद कर रहे हैं बल्कि इंसानी हमले की घटनाएं भी अब आम बात हो गई है। इन घटनाओं से खेत में कृषि कार्य करने से भी अब डर लगता है। इस तरह की घटनाओं के बाद वन विभाग लगातार सुरक्षा और नियंत्रण उपायों की बात जरूर कर रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर जो उपाय किए जा रहे है,वह कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं।