धूल उड़ने के विवाद पर डंडे चले,दो घायल - rashtrmat.com

धूल उड़ने के विवाद पर डंडे चले,दो घायल

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा में मामूली बातों पर लाठी डंडे निकल जाने की वारदात अब आम बात हो गयी है। शहर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित दुर्गा कालोनी में शहर की सफाई के दौरान धूल उड़ने का विवाद इतना गहरा गया कि लालता प्रसाद पाठक ने लाठी लेकर एक महिला को पीटने लगे।यह घटना सोमवार की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।लालता प्रसाद पाठक विभा यादव को मारने लगे। बीच बचाव करने आए धर्मेन्द्र यादव को भी दो चार डंडे पड़ गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।


धूल उड़ने से नाराज
पुलिस के अनुसार फरियादी राजकुमार यादव पिता भगवानदीन यादव ने आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी विभा यादव और लेवर धर्मेंद्र रावत को घर की सफाई के लिए भेजा था। सफाई के दौरान धूल उड़ने लगी। धूल उड़ने से नाराज होकर सामने मकान में रहने वाला लालता प्रसाद पाठक विवाद करने लगा। उस दौरान वो घर के बाहर धूप ले रहे थे।
देखने वाले वीडियो बनाते रहे
लालता प्रसाद पाठक धूल उड़ने से नाराज होकर घर के भीतर से डंडा लेकर बाहर निकले और बिना कुछ बात किये विभा यादव के साथ मारपीट करने लगे।उन्हें मारता देख धर्मेन्द्र बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे भी वो मारने लगे। लालता प्रसाद डंडे मारते रहे और मोहल्ले के लोग वीडियो बनाते रहे।
सख्त कार्रवाई होगी
लालता प्रसाद ने डंडे से कई लोगोें चोटिल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज दस्तावेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार सख्त कार्रवाई करेगी।