राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। हट्टा थाना पुलिस ने जिले में कई महीने से ग्रामीणों के यहां से बकरा-बकरी चोरी करके बेचे देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। यह काम नाबालिगों के साथ मिलकर दो भाई अंजाम देते आ रहे थे।आरोपियों केे कब्जे से चोरी किये गये बकरा-बकरी, मोटर साईकिल और वारदात में प्रयुक्त लग्जरी कार भी जप्त की है।आरोपियों ने अब तक इब्बू पठान को लगभग तीन लाख रुपए के मवेशी बेचे हैं।

लगातार बकरा-बकरी चोरी
ग्राम हट्टा निवासी हेमराज फुरफुंडे के घर से 03 जून की रात्रि में चार पहिया वाहन के माध्मय से 06 बकरा बकरी चोरी हो गये थे। ग्राम नहरवानी निवासी धनलाल बावनकर के घर से 11 अक्टूबर को रात्रि में 03 बकरा-बकरी चोरी हो गये थे। ग्राम गोदरी निवासी कृष्णकुमार पांचे के बकरा फार्म से 16 सितंबर 2025 को 09 बकरा बकरी चोरी हो गये थे। लगातार बकरा और बकरी की चोरी पर पुलिस सक्रिय हुई।
नाबालिगों की मदद से चोरी
आरोपी विशेष,पिता रामप्रसाद कोटांगले निवासी मशीन टोला बेहरई तथा आरोपी विनय कोटांगले मशीन्टोला बेहरई थाना लालबर्रा दोनों आपस में सगे भाई हैं। जो कि अपने 04 नावालिक साथियों के साथ चोरी की बारदात को अंजाम देते थे। आरोपी विनय कोटांगले बालाघाट में ट्रेवल्स एजेन्सी पर ड्रायवर का काम करता है। जिसका लाभ उठाकर वह ट्रेवल्स ऐजेन्सी की चार पहिया गाडी किराये पर लेकर क्षेत्र में घूम कर अपने भाई विशेष कोटांगले तथा 04 नावालिक साथियों के साथ मिलकर बकरा औरबकरी चोरी करता।

चोरी के बकरा-बकरी को बेच देता था
चोरी करके लाए बकरा और बकरी को बालाघाट में रहने बाले इब्बू पठान उर्फ शेख ईब्राहीम पिता शेख हुसैन निवासी बूढी बालाघाट को बेच देते थे। चोरी किये गये बकरा बकरी को इब्बू पठान उर्फ शेख ईब्राहीम काटकर मटन के तौर ग्राहकों को बेच देता था।
कई महीनो से चुरा रहे थे
ग्राम गायखुरी मैदान के पास 12 अक्टूबर को रात्रि में दो बकरा और एक बकरी को दो मोटरसायकिल से ले जाते हुये 04 युवकों को ग्रामीणों ने देखा। संदेह होने पर रोका गया। जिस पर 03 युवक मोटर साईकिल से भागने में सफल हो गये तथा 01 को ग्रामीणों ने पकडकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में उसने 03 बकरा,बकरी ग्राम नाहरवानी थाना हट्टा से चोरी करना बताया। अपने नाबालिग साथियों व बड़े भाई के साथ मिलकर बकरा बकरी चुराकर बिक्री करने का काम पिछले 5-6 महीनों से करना बताया।
विनय कोटांगले फरार
इस पूरी जांच पड़ताल के बाद 08 नग बकरा,बकरी किमत 80 हजार रुपए एक स्विफ्ट डिजायर कार कीमत 4 लाख रुपए, एक मोटर साईकिल जप्त की गई। वही वारदात में संलिप्त आरोपी इब्बू पठान, विश्वास कोटांगले समेत अन्य आरोपीयों को भी गिरफ्तार किया गया। विनय कोटांगले फरार है, जिसकी तलाश जारी है।