जवा-डभौरा मार्ग पर दो बाइक सवार भिड़े,गंभीर चोटें आई - rashtrmat.com

जवा-डभौरा मार्ग पर दो बाइक सवार भिड़े,गंभीर चोटें आई

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जवा-डभौरा मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5 बजे नष्टिगवां गांव के चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें
जानकारी के अनुसार, एक बाइक राइडर और दूसरी एचएफ डीलक्स थी। बताया जा रहा है कि राइडर बाइक पर सवार युवक छपरिया गांव के निवासी हैं, जबकि एचएफ डीलक्स सवार डगडैया गांव के बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं।
जवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दोनों घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *