बालाघाट में धान से भरा ट्रक पलटा,बड़ा हादसा टला - rashtrmat.com

बालाघाट में धान से भरा ट्रक पलटा,बड़ा हादसा टला

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट नैनपुर मुख्य मार्ग पर चांगोटोला धान खरीदी केंद्र से धान लेकर बालाघाट की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहरा नदी के पास पलट गया। यह हादसा चरेगांव और टिटवा के बीच हुआ है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे।


धान की बोरियां बिखर गयीं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और मोड़ पर पहुंचते ही चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। देखते ही देखते धान से भरा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही धान की बोरिया बिखर गई। जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा.तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
ओवरलोडिंग की जांच नहीं होती
यह कोई पहली घटना नहीं है। हर बार कारण वही अनफिट वाहन, ओवरलोडिंग और लापरवाह परिवहन व्यवस्था। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा रहता है। अधिकांश धान परिवहन ट्रकों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक धान होता है।अनुबंधित परिवहनकर्ता अधिक मुनाफे के चक्कर में ट्रकों को जरूरत से ज्यादा लोड कर देते हैं। भारी वजन के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है और हल्की सी चूक भी बड़े हादसे में बदल जाती है। सवाल यह है कि ओवरलोडिंग की जांच आखिर कौन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *