बैतूल-शाजापुर में नाला पार कर स्कूल पहुंचे टीचर और बच्चे - rashtrmat.com

बैतूल-शाजापुर में नाला पार कर स्कूल पहुंचे टीचर और बच्चे

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रियता की वजह से कई जिलों में बाढ़ आ गयी है। कई स्थानों में स्कूल जाने में बच्चो से लेकर मास्टर तक प्रभावित हुए है। बीते 24 घंटे में 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश धार में दर्ज की गई है। जबकि राजगढ़,रतलाम, शिवपुरी, टीकमगढ़, खरगोन, भोपाल और उज्जैन समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंचना पड़ा

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं और बारिश का असर जनजीवन पर भी दिख रहा है। रतलाम में अंडरब्रिज में पानी भर गया, जबकि शाजापुर में शिक्षकों को उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंचना पड़ा।

आने-जाने के रास्ते पर घुटनों तक पानी

शाजापुर जिले के अकोदिया स्थित एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नौलाया में बारिश के कारण जलभराव की समस्या बन जाती है। गांव के बाहर स्थित बड़े नाले का पानी स्कूल के सामने भर जाता है, जिससे स्कूल आने-जाने के रास्ते पर घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *