दामाद ने खूंटे से मारा फिर ससुर का गला दबाकर जान ले लिया - rashtrmat.com

दामाद ने खूंटे से मारा फिर ससुर का गला दबाकर जान ले लिया

राष्ट्रमत न्यूज,बलाघाट(ब्यूरो)।मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक दामाद ने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के नारंगी गांव में दामाद अपने ससुर की हत्या कर मौके से फरार हो गया था।जिसे बाद मे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पहले ससुर को बैल बांधने वाले खूंटे से मारा और फिर गला दबाकर सीमेंट रोड पर पटक दिया। जिससे ससुर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


पत्नी के बारे में ससुर से पूछा
दामाद संजू राउत ने 27 अक्टूबर को अपनी पत्नी को ढूंढते हुए ससुराल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे ससुर झाडूलाल मिले। संजू ने ससुर से अपनी पत्नी और सास के बारे में पूछा। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसी बात को लेकर संजू नाराज हो गया और ससुर पर हमला कर दिया।
खूंटे से मारा,फिर गला दाब दिया
नाराज संजू ने ससुर झाडूलाल पर बैल बांधने वाले खूंटे को उखाड़कर हमला कर दिया। इस हमले को देख पड़ोसी झाडुलाल को बचाने के लिए दौड़े और उन्हें पानी पिलाया। यह देख गुस्साए संजू ने जान से मारने की नीयत से झाडुलाल का गला पकड़ा और सीमेंट रोड पर पटक दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दामाद संजू राउत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।


आरोपी ने की थी लव मैरिज
संजू मलाजखंड के देवरी का रहने वाला है। उसने झाडूलाल की तीसरी बेटी मनीषा से लव मैरिज किया था।शादी के बाद से वह अपने ससुराल नारंगी में रहता था। 25 अक्टूबर 2025 को ग्राम नारंगी में मंडई का कार्यक्रम था। उसी दिन आरोपी संजय राऊत का अपनी पत्नी मनीषा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद मनीषा घर छोड़कर कहीं चली गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने ससुर झाडूलाल से मनीषा के बारे में पूछा और आपसी वाद-विवाद को लेकर आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी से अपने ससुर झाडूलाल के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।उकवा चैकी प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।