BJPके निशाने पर राहुल गांधी,'हरदीप पुरी इस्तीफा दो' के नारे लगे - rashtrmat.com

BJPके निशाने पर राहुल गांधी,’हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगे

  राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। बजट सत्र के 13वें दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन नहीं चल पाईं। लोकसभा की कार्यवाही करीब 10 मिनट ही चल पाई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दो घंटे तक चल पाई। अब दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च से शुरू होगी।शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके 5 मिनट बाद ही सदन स्थगित कर दी गई।इधर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे।

News Article Hero Image

राहुल नियमावली को नहीं मानते

नेता प्रतिपक्ष को निशाने पर लेते हुए भा जपा के वरिष्ठ सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हमला बोला है।उन्होंने कहा कि राहुल की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं का जो उत्तेजना भरा आचरण रहा है, उससे स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी स्वयं लोकतांत्रिक प्रक्रिया, शुचिता, संवैधानिक मर्यादा और संसद की नियमावली को नहीं मानते।

चीन मुद्दे पर राहुल का रुख

कहा कि चीन के मुद्दे पर भी राहुल का रुख संदिग्ध रहा है और सेना के मनोबल को तो उन्होंने हमेशा गिराने का प्रयास किया है। बालाकोट और उरी का भी सुबूत मांगा। हाल ही में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की पुस्तक के संदर्भ में जब प्रकाशक ने स्पष्ट कर दिया कि वह पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है, तब भी वे उस पुस्तक को दिखा रहे हैं।जब पुस्तक प्रकाशित ही नहीं हुई तो राहुल गांधी के पास वह पुस्तक कहां से आई। उन्हें यह स्पष्ट करना पड़ेगा। वर्तमान संसद सत्र की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए रविशंकर ने कहा कि सिख सदस्य जो एक मंत्री हैं, उन्हें देशद्रोही कहा गया।

राहुल को नोटिस देना चाहते थे

किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने मोशन लाने का फैसला किया था। राहुल गांधी ने नियमों को तोड़ा और एक अनपब्लिश्ड किताब का गैर-कानूनी तरीके से जिक्र किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में भी कई बातें कहीं – ‘देश बिक गया’ और PM के लिए दूसरी बकवास बातें। कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हम उन्हें नोटिस देना चाहते थे।

दूसरा चरण  9 मार्च से शुरू होगा

12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बार हंगामे के बीच एजुकेशन और कानून मंत्रालय से जुड़े कुछ बिल पेश किए। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।संसद का बजट सत्र दो चरण में हो रहा है। पहला- 28 जनवरी से 13 फरवरी तक है। दूसरा चरण 23 दिन के ब्रेक के बाद 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा।

इधर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे।

निशिकांत दुबे ने X पर एक पोस्ट में लिखा-

सोरोस, फोर्ड फाउंडेशन और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना राहुल गांधी जी के खिलाफ मेरे आरोप ये हैं, जिनके लिए मैंने लोकसभा स्पीकर से बहस करने की इजाज़त मांगी है। क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता सत्ता पाने के लिए भारत के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे हैं?

इससे पहले निशिकांत ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है।

मोदी-नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की और केंद्र से आरक्षण नीति में राजनीतिक अल्पसंख्यकों और OBC के लिए कोटा बढ़ाने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारी अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों (OBCs), और अत्यंत पिछड़े वर्गों (EBCs) के लिए 65% आरक्षण की मांग कर रहे हैं और इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में रखने की मांग कर रहे हैं।