बालाघाट नपा अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों का बेमियादी सत्याग्रह - rashtrmat.com

बालाघाट नपा अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों का बेमियादी सत्याग्रह

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट में नगरपालिका अध्यक्ष भारतीय ठाकुर के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। भारतीय ठाकुर पर शहरी विकास कार्यों में अनदेखी, भेदभाव और भ्रष्टाचार का आरोप कांग्रेस पार्षदों ने लगाया है। तीन अक्टूबर शुक्रवार से कांग्रेस पार्षदों ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। यह आंदोलन नगरपालिका कार्यालय के सामने किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के सभी पार्षद और विधायक अनुभा मुंजारे शामिल हैं।


विकास कार्य ठप
नेता प्रतिपक्ष योगराज कारो लिल्हारे ने बताया कि 28 मार्च को परिषद की बैठक में प्रस्ताव क्रमांक 11 पारित किया गया था। जिसमें नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों का प्रस्ताव शामिल था। हालांकि छह महीने बीत जाने के बाद भी इस प्रस्ताव पर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।


विकास कार्यो की निविदा
नपा अध्यक्ष का विकास कार्यो के प्रति अनदेखी को लेकर 17 सितंबर को सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा गया था। इसमें 2 अक्टूबर तक सभी 33 वार्डों के विकास कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई थी। लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ दोनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी कारण जनता के हित में यह सत्याग्रह आंदोलन करना पड़ रहा है।

विधायक अनुभा मुंजारे ने दी बापू को श्रद्धांजलि।

 भेदभाव तरीके से काम करने का आरोप

विधायक अनुभा मुंजारे ने नगरपालिका पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से भाजपा सत्ता में है, लेकिन शहर की हालत खराब है। उन्होंने अध्यक्ष भारती ठाकुर पर भेदभावपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया और कहा कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पार्टी के लोगों को ठेके दिए जा रहे हैं।कांग्रेस पार्षदों की मुख्य मांगों में परिषद के छह महीने पुराने प्रस्ताव क्रमांक 11 के तहत सभी वार्डों में निर्माण कार्य, अनियमित पेयजल आपूर्ति में सुधार, शहर में फैली गंदगी को दूर करना, कच्ची नालियों और खराब सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और निरंतर हो रही अनियमितताओं की जांच शामिल है।