राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में सरेंडर करने वाले नक्सलियों से पुलिस कई राज पता कर रही है। सरेंडर करने वाले नक्सली अब पुलिस को जंगल में छिपा कर रखे नक्सली साहित्य,हथियार और अन्य सामग्रियां बरामद करा रहे हैं।इसके अलावा माओवादियों से पुलिस अन्य जानकारियां भी ले रही है।

नक्सल साहित्य और हथियार मिले
आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों में हार्डकोर नक्सली दीपक की निशानदेही पर पुलिस ने किरनापुर क्षेत्र से नक्सल साहित्य और हथियार जो छिपा कर रखे गए थे उसे बरामद किया है। भारी मात्रा में नक्सल साहित्य 07 रायफल, 90 राउंड के साथ साथ 10.40 लाख हजार रूपये नगदी बरामद हुए है। यह डंप बरामद करने की कार्यवाही पुलिस ने किरनापुर थाना क्षेत्र के सिरका के जंगल से की है।
नक्सली कबीर भी नहीं छिपाया
पुलिस निंरतर आत्मसमर्पण किये नक्सलियों की निशानदेही पर अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने सरेण्डर नक्सली कबीर की निशानदेही पर भी गढ़ी थाना क्षेत्र के सुपखार और कान्हा नेशनल पार्क इलाके से भी बड़ा डंप बरामद किया है। जहां डंप से आधुनिक हथियार खाद्य सामाग्री 303 बोर रायफल वायरलेस सेट बरामद किया।