संजय गांधी के पास फायर NOC नहीं, गायनी ओटी में आग लगी - rashtrmat.com

संजय गांधी के पास फायर NOC नहीं, गायनी ओटी में आग लगी

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। संजय गांधी अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और गांधी स्मारक अस्पताल इन तीनों के पास फायर एनओसी नहीं है। नगर निगम ने कई बार नोटिस दे चुका है। ये तीनों ही अस्पताल नगर निगम के फायर सेफ्टी मानकों को पूरा नहीं करते हैं। जिसके चलते संजय गांधी अस्पताल की गायनी आपरेशन थिएटर में रविवार भीषण आग लग गई।


कोई हताहत नहीं हुआ
संजय गांधी अस्पताल की गायनी आपरेशन थिएटर में आग लगने से अफरा.तफरी मच गई। धुआं उठता देख मरीजों परिजनों और स्टाफ में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। कोई हताहत नहीं हुआ। गायनी ओटी के आसपास स्थित वार्डों को खाली करा लिया गया है और मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। आग संभवतः लेकिन शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है।


अस्पताल में खामियां
अस्प्ताल में कितनी खामियां है यह आग की घटना ने बता दिया। हैरानी की बात है कि संजय गांधी अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और गांधी स्मारक अस्पताल इन तीनों के पास फायर एनओसी नहीं है। तीनों ही अस्पताल को नगर निगम ने फायर सिस्टम की एनओसी के लिए नोटिस कई बार दिया है। लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं लाया गया। नगर निगम के फायर सेफ्टी मानकों को तीनों अस्पताल पूरा नहीं करते हैं। इसके पहले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी आग लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *