राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर/रायगढ़(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक में जेपीएल कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके पहले 27 दिसम्बर को एक महिला टीआई को लात मारने की घटना घट चुकी है। आज एक महिला आरक्षक को दौड़ा लिया गया। उसके कपड़े फाड़ने की घटना घटी। प्रदर्शनकारियों ने उसे आधा किमी तक दौड़ाया। जब वह खेत में गिर गई तो वर्दी फाड़.फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया। लगभग 14 गांवों के करीब 4 हजार लोगों के आंदोलन के बाद JPL प्रबंधन ने गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के लिए जनसुनवाई नहीं कराने का फैसला लिया।
/bansal-news/media/media_files/2026/01/01/raigarh-tamnar-violence-2026-01-01-23-47-18.jpg)
अभ्रदता का वीडियो बनाया
महिला आरक्षक के साथ हुए अभद्रता का प्रदर्शनकारियों ने वीडियो भी बनाया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो.रोकर प्रदर्शनकारियों को भाई बोलकर कहती है किए मुझे माफ कर दोए छोड़ दो। प्रदर्शनकारी कहते हैं कि क्या करने आई थी। चप्पल से मारूं अभी। चलो भाग जाओ यहां से। उसके बाद उसे छोड़कर लोग चले जाते हैं। मामले की जड़ 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई से जुड़ी है। JPL के गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीण 12 दिसंबर से धरने पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि प्रस्तावित कोल ब्लॉक के लिए कराई गई जनसुनवाई निरस्त की जाए।
पुलिस के प्रति अविश्वास बढ़ा
वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस और प्रशासन के प्रति जनता का बढ़ता अविश्वास और आक्रोश बताया है। इससे पहले भी तमनारए, लोहारीडीह और बलौदाबाजार जैसी घटनाएं सामने आईं थीं।


