युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील सामग्री वायरल - rashtrmat.com

युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील सामग्री वायरल

 राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/हापुड़(ब्यूरो)। हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती के नाम से एक आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना दी। आरोपी ने युवती के फोटो के साथ अश्लील गाना लगाकर उसे वायरल कर दिया। आरोपी ने उसकी छवि खराब करने की के लिए आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहा है।

News Article Hero Image

इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाई है। उस आईडी पर उसकी फोटो अपलोड कर उन पर गंदे गाने लगाकर वायरल किया जा रहा है।

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उसका घर से निकलना भी दूभर हो चला है। पीड़िता ने पुलिस से फर्जी आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित आईडी की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।