नक्सल समस्या कैंसर है- CM ,60 जवानों को आउट आफ टर्न प्रमोशन मिला - rashtrmat.com

नक्सल समस्या कैंसर है- CM ,60 जवानों को आउट आफ टर्न प्रमोशन मिला

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कहा कि नक्सल समस्या विकास के लिए कैेंसर है। उन्होंने घोंषणा कि नक्सल समाप्त होने के बाद पहली बार मोहन कैबिनेट की बैठक बालाघाट में होगी। सोमवार को सीएम बालाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीएम ने हाक फोर्स के 60 जवानों को बैच लगाकर आउटआफ टर्न प्रमोशन दिया। जिन्होंने नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था।नक्सली गतिविधि पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम जिले में 100 करोड़ 90 लाख रुपए के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

14 परिवारों को नौकरी का पत्र सौंपा

 पदोन्नति उन जवानों को दी गई, जिन्होंने 14 जून 2025 को रूपझर थाना क्षेत्र के पचामादादर-कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।60 हॉकफोर्स जवानों को क्रमपूर्व पदोन्नति के साथ ही 10 परिवारों के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। यह वे 14 परिवार हैं जिन्होंने अपने परिजनों को नक्सली घटना में खोया है।जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के साथ हो नक्सली घटना में शहीद होने वाले आमजन के परिवार के 14 परिवारों को नौकरी का पत्र सौंपा।इस अभियान में हॉक फोर्स के जवानों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मलाजखंड दलम के पांच सदस्यों रीता उर्फ तुब्बी, श्रीरांगु हिड़ामी उर्फ देवचंद, सुमन, ईमला उर्फ तुलसी और रवि मड़ावी उर्फ बदरे को मार गिराया था।

100 स्कूलों का कार्य पूर्ण

जन-सहभागिता और सार्वजनिक साझेदारी की सशक्त मिसाल बन चुकी ‘विद्यान्जलि’  पहल के अंतर्गत जिले के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र के 300 शासकीय स्कूलों के कायाकल्‍प का संकल्प लिया गया है, जिनमें से 100 स्कूलों का कार्य पूर्ण हो चुका है। यह पहल समाज, प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से आगे बढ़ रही है और शिक्षा के क्षेत्र में ठोस बदलाव ला रही है। कार्यक्रम में विद्यान्जलि सोसायटी के अध्यक्ष   रमेश रंगलानी, सचिव श्री अतुल वैद्य, सदस्य श्रीमती लता अलकर,   दिवाकर सिंह,  किरण भाई त्रिवेदी, सोहन वैद्य, संतोष जायसवाल, छगन हनवत सहित सभी दानदाता एवं चेंजमेकर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से संवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की ।

कैंसर है नक्सली समस्या

सीएम ने पुलिस की विधांजलि कार्यक्रम, एकल केंद्र और 32 थानों के आईएसओ मिलने की शॉर्ट वीडियो फिल्म का शुभारंभ किया। बालाघाट में सीएम यादव ने नक्सली समस्या को ‘कैंसर’ बताया। वहीं उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री लिखीराम की नक्सलियों की ओर से हत्या किए जाने पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि आज कांग्रेसी खामोश हैं।उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री की हत्या का बदला उनकी सरकार ने लिया। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी का तीन बार नाम लिया। क्रमपूर्व पदोन्नति में शामिल जवानों को मुख्यमंत्री ने फीता काटकर सम्मानित किया।

विद्यान्जलि’  पुस्तक का लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा ‘विद्यान्जलि’ पहल पर आधारित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। पुस्तक में समाज की सामूहिक शक्ति और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रेरक यात्रा को दर्शाया गया है। विद्यान्जलि सोसायटी की ओर से मुख्यमंत्री, बालाघाट पुलिस और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस पहल को सार्वजनिक साझेदारी का सफल उदाहरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार

वहीं कार्यक्रम के दौरान बालाधाट में नक्सली मुठभेड़ को फर्जी बताकर, सीएम के आगमन का घेराव करने जा रहे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।