मेरी एक सिगरेट से दिल्ली के प्रदूषण पर फर्क नहीं पड़ेगाः राय - rashtrmat.com

मेरी एक सिगरेट से दिल्ली के प्रदूषण पर फर्क नहीं पड़ेगाः राय

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली (ब्यूरो)। लोकसभा में बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने बिना कोई नाम लिए टीएमसी के एक सांसद पर सदन में ईसिगरेट पीने का आरोप लगाया था। अब इस मामले पर टीएमसी के सांसद सौगत राय ने कहा कि बीजेपी के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। वैसे भी एक सिगरेट से दिल्ली का प्रदूषण कम नहीं हो जाएगा।

वो दिल्ली का प्रदूषण कम करें

सौगत राय ने शुक्रवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, “आरोप कुछ नहीं है, हाउस के अंदर सिगरेट पीना मना है। हाउस के बाहर खुली जगह में सिगरेट पीने में कोई पाबंदी नहीं है।उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी आरोप लगा रही है लेकिन उन्हीं की सरकार के समय में प्रदूषण सबसे ज्यादा है। वो इस पर बात नहीं करते हैं। हमारी एक सिगरेट से दिल्ली के प्रदूषण पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वो दिल्ली में प्रदूषण कम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *