नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ होटल में पकड़ाया मुस्लिम युवक - rashtrmat.com

नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ होटल में पकड़ाया मुस्लिम युवक

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। छतरपुर जिले में खजुराहो के एक होटल में मुस्लिम युवक शकील का एबीवीपी कार्यकर्ता हिंदू नाबालिग लड़की के साथ पकड़े। एबीवीपी कार्यकर्ता दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो शकील ने कहा कि कमरे में कोई नहीं है।तलाशी के दौरान नाबालिग लड़की आलमारी के अंदर छिपी मिली। उसने बाहर निकलते ही कहा भैया मुझे बचा लो। शकील की मोबाइल में कई युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले।शकील बहला फुसलाकर हिन्दू नाबालिग लड़कियों को होटल ‘अपना कैफे’  में लाया करता था। इसकी जानकारी एबीवीपी वालों को होने पर उन्होंने तय किया इसे रंगे हाथ पकड़ेंगे।

आपत्तिजनक वीडियो भी मिले

इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का मामला बताकर युवक की पिटाई कर दी। होटल का रिसेप्शन और फर्नीचर भी तोड़ दिया। फिर युवक को सड़क पर घुमाते हुए थाने ले गए।आरोपी के मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। इनमें लड़कियां रोते हुए खुद को छोड़ने की बात कह रही हैं, जबकि युवक उनसे सौदेबाजी करता सुनाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फुसलाकर होटल ‘अपना कैफे’ लाता

एबीवीपी कार्यकर्ता शिवांक अवस्थी ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शकील नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल ‘अपना कैफे’ लाता है। जब कार्यकर्ता होटल के रूम नंबर 205 में पहुंचे, तो शकील ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर तलाशी लेने पर नाबालिग लड़की अलमारी के अंदर मिली।अवस्थी ने कहा- स्थानीय लोग इस घटना को किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा मान रहे हैं। उन्होंने होटल संचालक पर बिना सही दस्तावेज के कमरा देने के आरोप भी लगाए हैं।

 आरोपी से हो रही पूछताछ

खजुराहो थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने कहा- आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को बयान और काउंसलिंग के लिए छतरपुर स्थित महिला हेल्प डेस्क भेजा गया है। मोबाइल में मिले वीडियो और लड़की के बयानों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।