राष्ट्रमतन्यूज,रीवा (ब्यूरो)।रीवा शहर क्राइम सिटी बन गया है। आज हैरान कर देने वाली घटना तरहटी मोहल्ले में हुई।जमीनी विवाद के चलते सिटी कोतवाली थाना के तहत तरहटी मोहल्ले में पुरानी रंजिश देखते देखते खूनी हादसे में तब्दील में हो गयी। बेटै को बचाने गयी मां को लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती में है। अस्पताल और पुलिस की अव्यवस्था के चलते मां शहरून की जान चली गयी।

आरोपियों ने मां बेटे दोनो को पीटा
मृतिका का बेटा मोहम्मद शकील ने बताया कि मंगलवार की रात पड़ोसियों ने मेरे भाई मोहम्मद शमशाद के साथ मारपीट की। शोरगुल सुनकर बेटे को बचाने पहुंची मां शहरून निशा पहुंची। उन्होने कहा मेरे बेटा बेहोश हो गया है,अब तो इसे छोड़ दो। राजू और पप्पू आदि ने मेरी मां के साथ मारपीट कियें।
शहरून की घर में मौत हो गयी
घटना के बाद परिजनों के साथ शकील सिटी कोतवाली थाने पहुंचा। लेकिन थाना प्रभारी के नहीं होने के कारण उन्हें सुबह आने को कहा गया। उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। घायल मां बेटे को अस्पताल ले जाया गया। जहां सिर्फ एक्स रे हुआ और दर्द की दवा देकर घर भेज दिया गया। लेकिन सुबह शहरून की मौत हो गई, जबकि बेटा अब भी घायल अस्पताल में है। यदि शहरून निशा को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया होता तो उनकी जान बच सकती थी। जाहिर सी बात है कि पुलिस रिपोर्ट नहीं होने से अस्पताल वालों ने उनका मेडिकल नहीं किया और भर्ती नहीं किया।

पुलिस मौत के बाद जांच कर रही
पीड़ित परिवार ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का शव अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।घटना के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अव्यवस्था में गयी जान
सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी के नहीं होने की वजह से शहरून की जान चली गयी। यदि सिटी कोतवाली से कोई पुलिस वाला भी अस्पताल आ जाता तो शहरून की जान बच सकती थी। इसलिए कि अस्पताल के चिकित्सक उसे भर्ती कर लेते। अव्यवस्था में माॅ की जान चली गयी। अब पुलिस शहरून की मौत के बाद मामले की जांच कर रही है। बेटा अस्तपाल में भर्ती है और मां की लाश मर्चुरी में रखा है।