देशभर में 1750 किमी राजमार्ग पर मोबाइल नेटवर्क गायब - rashtrmat.com

देशभर में 1750 किमी राजमार्ग पर मोबाइल नेटवर्क गायब

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। देशभर में फैले राजमार्ग के 1750 किलोमीटर में मोाबइल नेटवर्क गायब है। टावरों की कमी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइवरों को होती है। ड्राइवर भटक जाते हैं। चालकों को राहत दिलाने के लिए ऐसे दुर्घटना वाले क्षेत्र ब्लैक स्पाट चिहिन्त किए गए हैं।424 ब्लैक स्पाट मिले। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय मोबाइल नेटवर्क गायब न हो इसके लिए टेलीकाम कंपनियों की मदद ली जा रही है। इसका शुरुआती काम पूर्ण किया जा चुका है।

हादसों में भी कमी लाई जा सकेगी

मंत्रालय का कहना है कि ये परेशानियां नए राजमार्ग पर आ रही हैं, क्योंकि ये हरित क्षेत्र (ग्रीन फिल्ड) के बीच से तैयार किए गए हैं, इस वजह से चालकों को ऐसी तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। ब्लैक स्पाट को चिहिन्त होने की प्रक्रिया पूर्ण होते ही राजमार्ग पर सामने आने वाले ऐसे स्थानों (ब्लैक स्पाट) को सूचीबद्ध किया जाएगा ताकि जैसे ही किसी भी राज्य में ऐसी तकनीकी दिक्कत सामने आने वाली हो तो चालक को चेतावनी दी जा सके। इस चेतावनियों की मदद से चालकों का जानकारी नहीं होने के कारण अचानक होने वाले हादसों में भी कमी लाई जा सकेगी।

424 स्थलों को चिहिन्त किया गया

इस कार्य के लिए दूर संचार विभाग (डीओटी) और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राइ) की मदद ली जा रही है। इसके अतिरिक्त मंत्रालय ने ऐसे स्थानों की पहचान के लिए स्वतंत्र जांच (थर्ड पार्टी आडिट) के प्रावधान को भी लागू कर दिया है।इनमें मार्ग पर संकेतक लगाना, क्रैश ब्रेरियर की मदद से रफ्तार कम करना और ब्लैक स्पाट आने से पहले ही चालक के लिए पूर्व सूचना देने के लिए बोर्ड लगाना आदि भी शामिल है। मंत्रालय के मुताबिक शुरूआती रपट में जाने जानकारियां सामने आई हैं, करीब 1750 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर करीब 424 स्थलों को चिहिन्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *