राष्ट्रमत न्यूज,प्रयागराज(ब्यूरो)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को कई रहस्यों से पर्दा उठाया। मीडिया कर्मियों को बताया कि बटुकों से कुकर्म में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ कई वीआईपी लोग भी शामिल हैं। जो इसी तरह का शौक रखते हैं। इसमें उनके आश्रम का सीईओ प्रकाश उपाध्याय, बाल मुकुंदानंद, अविमुक्तेश्वरानंद का गुरुभाई अरविंद, कांग्रेस,समाजवादी पार्टी के नेता और अन्य वीआईपी शामिल हैं। दक्षिण भारत से लाई गई एक सखी पूर्णिमा भी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ रहती है। वहीं प्रयागराज पुलिस फिलहाल शंकराचार्य से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है।ऐसा लगता है पुलिस शंकराचार्य के खिलाफ तगड़ी डायरी बनाने में लगी हुई है।

जेल जाने से कोई नहीं बचेगा
उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी के खिलाफ इतने सबूत हैं कि किसी का जेल जाने से बच पाना नामुमकिन है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद को पर्दे के पीछे से सहयोग करने में उप्र के एक उप मुख्यमंत्री का प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, हालांकि उनका नाम बताने से परहेज किया। लोनिवि के निरीक्षण भवन में हुई प्रेस कांफेंन्स में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कई बड़े खुलासे किए। कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश से फंडिंग होती है। उन्हें तो गुरु को उपाधि ही नहीं मिली है। कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार कर तत्काल जेल में डालना चाहिए।
पूर्णिमा भी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में, विद्यामठ सहित अन्य स्थानों पर बटुकों से कुकर्म करते हैं। कुकर्म का गंभीर आरोप अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम के सीईओ प्रकाश उपाध्याय, गुरुभाई अरविंद, बालमुकुंदानंद पर भी लगाया। बताया कि विद्यामठ में स्विमिंग पूल है। दक्षिण भारत से लाई गई एक सखी पूर्णिमा भी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ रहती है।
पुलिस पूरी तैयारी कर रही
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस पिछले 3 दिन से वाराणसी में डेरा डाले है। पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, लेकिन अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस फिलहाल शंकराचार्य से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है।

हिंदुत्व को हिंदुओं से खतरा है
मामला हाई-प्रोफाइल होने से पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। माना जा रहा है, पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही पुलिस शंकराचार्य या उनके शिष्यों से पूछताछ करेगी।उधर, बुधवार को शंकराचार्य ने एक बार फिर मीडिया से बात की। कहा- हिंदुत्व खतरे में है। जब केवल ड्रेस पहनकर लोग खुद को हिंदू बताने लगेंगे और बार-बार हिंदू-हिंदू कहेंगे, तो हिंदू को खतरा होना स्वाभाविक है। हिंदुत्व को हिंदुओं के बीच घुस आए ऐसे लोगों से खतरा है, जो वास्तव में हिंदू नहीं हैं। दिखावे के लिए खुद को हिंदू बताते हैं।