राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। भौरगढ़ स्थित लिल्हारे मेडिकल स्टोर्स का संचालन बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के किया जा रहा था। जो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के नियमों का पालन नहीं किए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सीलबंद कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना फार्मासिस्ट के दवाओं का विक्रय आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है। जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण अभियान जारी रहेगा
प्रशासन ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन करें अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर एवं खैरलांजी तहसीलदार दुलारे लाल परतजिले में आगे भी निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।