राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग कई छापे मारे। बीस दिनों में 289 प्रकरण बनाए।वहीं 33 लाख की अवैध शराब जब्त की गयी।

289 प्रकरण कायम
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि लांजी के ग्राम मोहझरी, टेमनी, नीलागोंदी, कांद्रीकलाय वृत्त.वारासिवनी के ग्राम रमरमा, पेंदीटोला, वृत्त.कटंगी के ग्राम जामरापानी, चैखंडी, चिकमारा, गोरेघाटय वृत्त.बैहर के ग्राम जत्ता, भीमजोरी, सोनगुड्डा, भण्डेरी, मझगांव तथा वृत्त.बालाघाट के ग्राम तुमडीटोला, जरेरा, केरा, टेकाड़ी एवं खुरसोडी में अवैध शराब निर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध छापा मारा गया। जिसमें वृत्त.बालाघाट में 68 वृत्त.लांजी में 49 वृत्त.वारासिवनी में 49 वृत्त.कटंगी में 49 वृत्त.बैहर पूर्व में 36 तथा वृत्त.बैहर पश्चिम में 38 प्रकरण दर्ज किए गए है। इस प्रकार कुल 289 प्रकरण कायम किए गए।
33 लाख की शराब जब्त
कार्यवाही में 56 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर 1583 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 25.02 लीटर देशी मदिरा जप्त की गई। इसके साथ ही 30 हजार 555 किलोग्राम लाहन बरामद कर विधिवत नष्ट किया गया। कुल मिलाकर 1608.02 लीटर मदिरा जप्त की गई। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 33 लाख 03 हजार 380 रुपये बताया गया है।