राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) के आदेश पर शनिवार को भोपाल में केरवा डैम के कैचमेंट एरिया में 30 एकड़ जमीन के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन की जेसीबी चली। कार्रवाई के दौरान रसूखदारों में हड़कंप मच गया।जेसीबी की मदद से बाउंड्रीवॉल, सीमेंट क्रांकीट रोड उखाड़ दी गई।हुजूर तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी एवं टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, बरखेड़ी बजायाफत की पंचायत कुशालपुरा में करीब 30 एकड़ जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
फिल्म डायरेक्टर की जमीन
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो यह जमीन एक फिल्म डायरेक्टर से कुछ लोगों ने ली थी। जहां पर बिना अनुमति के निर्माण किए गए। बता दें कि एनजीटी ने बड़ा तालाब समेत अन्य जलस्रोतों के कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने के आदेश दे रखे हैं। इसके चलते जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।