हेमंत कटारे का उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा - rashtrmat.com

हेमंत कटारे का उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की सूचना है। कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं।उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में लिखा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे।

भदौरिया को 20228 वोटों से हराया था

हेमंत कटारे की आज मैरिज एनिवर्सरी है। वे शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे थे, फिर अचानक बाहर आ गए।   विधानसभा चुनाव 2023 में हेमंत कटारे ने बीजेपी से पूर्व मंत्री रहे अरविंद भदौरिया को 20228 वोटों से हराया था। वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। पहली बार अटेर सीट से 2013 में विधायक बने। फिर 2018 का चुनाव हारे थे।