बियर बार में गर्ल फ्रेंड का सिर फोड़ा,मुक्का मारा,गले लगाकर चला गया - rashtrmat.com

बियर बार में गर्ल फ्रेंड का सिर फोड़ा,मुक्का मारा,गले लगाकर चला गया

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। रायपुर के मेट्रो बार में बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया। युवती चीखती रही, लेकिन युवक ने बाल खींचकर जमीन पर पटककर भी पीटा। पिटाई के युवक ने युवती को गले लगाकर रोया, फिर भाग गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।  युवती का नाम वेदिका सागर है, जो गीता नगर इलाके की रहने वाली थी। वहीं युवती को मारने वाले का नाम टी. सुनील राव उर्फ शीनू है। मारने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। हालांकि विवाद किस वजह से हुआ, पुलिस जांच कर रही है।

दोनों के बीच अफेयर था

 रायपुर के गीता नगर इलाके में 21 दिसंबर 2025 को रहने वाली वेदिका सागर अपने परिचित टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28 साल) आजाद चौक के मेट्रो बार गई हुई थी। दोनों के बीच अफेयर था। पहले भी दोनों मिलते-जुलते रहते थे।CCTV फुटेज के मुताबिक 21 दिसंबर की दोपहर 3 बजे वेदिका और शीनू बार पहुंचे। जहां उन्होंने खाने में नॉनवेज और शराब ऑर्डर किया। CCTV में देखा जा सकता है कि दोनों बैठे हुए थे। टेबल पर खाना लगा था। साथ ही टेबल पर शराब की बोतल भी रखी हुई है।

युवती की मौत के बाद परिजनों ने थाना का घेराव करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बोतल मारी, सिर फट गया

इस दौरान अचानक किसी बात को लेकर युवती भड़की और शराब की बोतल उठाई फिर वापस रख दिया। इसके बाद शीनू अचानक भड़का और विवाद करने लगा। युवक ने गुस्से में आकर युवती के सीने पर हमला किया। इसके बाद सिर में तीन बार बोतल मारी, जिससे सिर फट गया। आंख में भी चोट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *