राष्ट्रमत न्यूज नई दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में एमसीडी चुनाव में हार के बाद एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चोर आयुक्त हैं। मोदी उसके सरगना हैं।दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सात, आम आदमी पार्टी ने तीन, जबकि कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी एक-एक वार्ड पर जीत दर्ज की। वहीं, चुनाव परिणाम आने के बाद आप ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर वोट चोरी के आरोप लगाए हैं।
ज्ञानेश कुमार को ‘मुख्य चोर आयुक्त
पार्टी का आरोप है कि अशोक विहार सीट पर उसके उम्मीदवार की जीत हो गई थी और दोबारा काउंटिंग में भारतीय जनता पार्टी को विजेता घोषित कर दिया गया। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस पर भड़कते हुए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘मुख्य चोर आयुक्त’ कहा है।
BJP वोट चोर है मोदी उनका सरगना
संजय सिंह ने आप नेता सौरभ भारद्वाज के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, “BJP वोट चोर है मोदी उनका सरगना है। ज्ञानेश कुमार ‘मुख्य चोर आयुक्त’।” वहीं, सौरभ भारद्वाज ने अशोक विहार सीट पर आप की हार के बाद गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, “अशोक विहार सीट – आम आदमी पार्टी जीती , ये वेबसाइट पर अब कह रहे हैं रिकाउंटिंग में भाजपा जीत गई। ऐसे कैसे हो सकता है?” इससे पहले भी संजय सिंह मुख्य चुनाव आयुक्त पर कई बार हमलावर रहे हैं और उन्हें अज्ञानेश कुमार भी कह चुके हैं।