3.38 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त,दो गिरफ्तार,एक फरार - rashtrmat.com

3.38 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त,दो गिरफ्तार,एक फरार

राष्ट्रमत न्यूज राजनांदगांव(ब्यूरो)।राजनांदगावं के बसंतपुर थाना कि तहत पुलिस ने 3.38 लाख रुपए की 272 लीटर अंग्रेजी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

घेराबंदी करके पकड़ा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुमड़ीबोड से राजनांदगांव की ओर आ रही एक काले रंग की अल्टीस कार में भारी मात्रा में शराब भरी हुई है। सूचना के आधार पर बसंतपुर थाना प्रभारी ऐमन साहू के नेतृत्व में आरके नगर चौक के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान तुमड़ीबोड की ओर से आ रही टोयोटा अल्टीस कार (क्रमांक CG 04 J F1800) को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और कमला कॉलेज रोड से कौरिनभांठा होते हुए रायपुर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर ठाकुरटोला के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

गोवा व्हिस्की शामिल     

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज आचार्य (38, निवासी बोरसी, दुर्ग) और रोशन साहू (26, निवासी धौराभांठा, धमधा) के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग ब्रांडों की अंग्रेजी शराब मिली। जब्त शराब में मेकडॉवल नंबर-1, रॉयल चैलेंजर्स गोल्डी व्हिस्की, रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, सिग्नेचर प्राइम गैंग व्हिस्की, ओल्ड मंक, ब्लेंडर्स प्राइड प्रीमियम व्हिस्की और गोवा व्हिस्की शामिल हैं।