बरामदा जर्जर और सीलन से बेहाल,शिक्षा विभाग पत्र की अनदेखी किया - rashtrmat.com

बरामदा जर्जर और सीलन से बेहाल,शिक्षा विभाग पत्र की अनदेखी किया

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट (ब्यूरो)। सोशल मीडिया पर जिले के विकासखंड बालाघाट अंतर्गत ग्राम पाथरवाड़ा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल भवन की बदहाली और जर्जरता दिखाई दे रही है।  मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में पाया गया कि स्कूल भवन का सामने का बरामदा वास्तव में बेहद जर्जर अवस्था में है।

प्रशासनिक अनदेखी

बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है, दीवारों पर सीलन के साथ काई जमी हुई है, जिससे बच्चों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, क्लासरूम के भीतर की स्थिति ठीक है, जिस हिस्से में बच्चे बैठकर पढ़ाई करते हैं, वहाँ पानी नहीं टपकता। स्कूल में छात्रों के लिए आर.ओ. का साफ पानी भी उपलब्ध कराया गया है, जिसकी पुष्टि खुद वहाँ पढ़ने वाले बच्चों ने की। इस पूरी अव्यवस्था का मुख्य कारण प्रशासनिक अनदेखी है।

प्रशासन ने सार्थक पहल नहीं की
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, भवन की मरम्मत और जर्जर बरामदे को लेकर शिक्षा विभाग को हर साल पत्र लिखकर सूचित किया जाता है। हाल ही में जुलाई माह में भी एक नया आवेदन भेजा गया है, लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वायरल वीडियो ने जहाँ एक तरफ व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं, वहीं ग्राउंड रिपोर्ट से साफ है कि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित कमरों में चल रही है। फिर भी, हादसे से बचाव के लिए प्रशासनिक लापरवाही दूर होना और समय पर मरम्मत कराया जाना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *