शराबी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला - rashtrmat.com

शराबी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिले के जवा थाना क्षेत्र में शराबी बेटा गुलाब बंसल ने नशे में अपनी मां सुंदरिया देवी की कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किसी बात पर आरोपी गुलाब बंसल की मां से कहा सुनी हो गयी और वह गुस्से में कुल्हाड़ी से अपनी मां को काट डाला।
कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया
गांव वालों का कहना है कि घर में तनाव था। पड़ोस में विवाद था। इसी बीच अरोपी युवक घर पहुंचा नशे में था। उसका मां से विवाद के चलते कहा सुनी हो गयी। गुलाब बंसल गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से अपनी मां पर कई हमले किये।अपनी मां पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया। जिससे मौके पर ही उसकी मां की मौत हो गयी।
आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना 8 फरवरी की है।थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुलाब बंसल ने शराब के नशे में अपनी मां सुंदरिया देवी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।