राष्ट्रमत न्ज्ञूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के थाना रूपझर अंतर्गत ग्राम बोडकी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 50 वर्षीय महिला का शव उसी के घर की छपरी में बिछी खटिया में रक्त रंजीत अवस्था में मिला। जिसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुचकर आवश्यक कार्यवाही के बाद शव बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब पीने के बाद अक्सर विवाद
जानकारी के अनुसार मृतक शांतिबाई पति सोनसिंह भलावी उम्र 50 वर्ष अपने घर में खाट पर सोई हुई थी, जिसकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की सूचना मिली थी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि मृतिका के पति सोनसिंह ने ही उसकी हत्या की है। दोनो पति-पत्नी के बीच शराब पीने के बाद अक्सर विवाद होता रहता है। परिवार के इनके दो बेटे है, जिनमें एक दुष्कर्म के आरोप में जेल मेें है तो दूसरा मजदूरी करने बाहर गया है।

पत्नी पर कुल्हाडी से हमला कर दिया
बीती रात भी दंपत्ति के बीच आपस में शराब पीने के बाद विवाद हुआ था, जहां नशे में धूत होकर पति सोनसिंह ने पत्नी पर कुल्हाडी से पिछले हिस्से से हमला कर दिया और उसे खाट की लकड़ी पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। जहां मृतिका के सिर, चेहरे और शरीर मे अन्य जगहो पर गंभीर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटना स्थल का निरीक्षण किया है और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को संक्षिप्त जांच विवेचना में लिया है। वही आरोपी पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।