मंजूर आंगनबाड़ी के भवन निर्माण में देरी नहीं करेंःमीणा - rashtrmat.com

मंजूर आंगनबाड़ी के भवन निर्माण में देरी नहीं करेंःमीणा

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने समीक्षा के दौरान खैरलांजी एवं किरनापुर परियोजनाओं में एसएएम बच्चों के चिन्हांकन की स्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए । साथ ही जिन आंगनवाड़ी भवनों को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, उनके निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए गए।

ANC पंजीयन की प्रगति में सुधार लाएं

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  देवेन्द्र सुन्द्रियाल ने बताया कि जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण संवर्धन के उद्देश्य से मुनगा (सहजन) के पौधे रोपित किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर समयबद्ध पंजीयन तथा नियमित अंतराल पर एएनसी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कटंगी विकासखंड में एएनसी पंजीयन की प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रयास कर सुधार लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले की कोई भी गर्भवती महिला पंजीयन एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांच से वंचित नहीं रहनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *