राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के शहर रीवा में नशीली सिरप अवैध तस्करी के बाद अब ब्राउन शुगर चाकघाट,बैकुंठपुर के बाद संभागाीय मुख्यालय रीवा में धड़ल्ले से बिकने लगा है। यानी नशील सिरप के बाद अब ब्राउन शुगर के शिकंजे में है रीवा। नशीली दवाओं के बाद अब सिरप,गांजा,शराब और ब्राउन शुगर रोजमर्रा की सामाजिक जिन्दगी का हिस्सा बन गया है। शहरियों पर ड्रग्स का कसता शिंकजा बता रहा है कि डिप्टी सीएम के विकासशील रीवा का ड्रग्सा हिस्सा है।

गांव से रीवा पहुंचे ब्राउन तस्कर
अब तक यही माना जा रहा था कि ग्रामीण अंचल में ही कोरेक्स और नशीली सिरप का जाल फैला है। लेकिन बैकुंठपुर और चाकघाट के ग्रामीण क्षेत्र की युवा पीढ़ी कोकीन,ब्राउन शुगर भी लेने लगी है। यहां अब यह धड़ल्ले से बिकता है। ग्रामीण अंचल से तस्कर अब शहर आ गये। उन्हें लगा कि यहां पैसा ज्यादा मिल सकता है।सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि झिरिया मोहल्ला के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
11 ग्राम बाउन शुगर मिला
पीयूष मिश्रा उर्फ राजा, पिता गुरु प्रसाद मिश्रा, उम्र 21 वर्ष निवासी करहिया नंबर 1
नागेन्द्र चतुर्वेदी, पिता सुरेंद्र चतुर्वेदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बीरखाम चैरा पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए। इनके पास से पुलिस को 11 ग्राम ब्राउन शुगर मिला।मादक पदार्थ जब्त कर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 402,25 धारा 08, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
जाहिर सी बात है कि हेरोइन,कोकीन,ब्राउन शुगर की अब रीवा जिले की युवा पीढ़ी आदी हो गयी है। इसे पुलिस अब नहीं रोक सकती। अपराध और राजनीति का घालमेल बता रहा है कि अगले चुनाव तक रीवा उड़ता पंजाब से आगे निकल जाएगा।