सिरफिरे आशिक ने कहा बिल्डिंग में बम है,प्रेमिका के लिए किया कांड - rashtrmat.com

सिरफिरे आशिक ने कहा बिल्डिंग में बम है,प्रेमिका के लिए किया कांड

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/गुरूग्राम(ब्यूरो)। साइबर सिटी गुरुग्राम में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। एक तरफा प्यार में पागल एक सनकी युवक ने अपनी पसंद की लड़की का जाब इंटरव्यू रुकवाने के लिए डीएलएफ की एक नामी बिल्डिंग को ही बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। युवक ने सोचा था कि लड़की उसकी मदद के लिए उससे संपर्क करेगी। आरोपी कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि लंदन से एलएलएम कर चुका एक पढ़ालिखा प्रोफेशनल है।
इंटरव्यूह रोकने षडयंत्र किया
जानकारी के अनुसार बम की धमकी देने वाले शख्स की पहचान 29 साल के अनिकेत पाल के तौर पर हुई है। अनिकेत कोलकाता का रहने वाला है।वह गुरुग्राम में किराए के मकान में रहता और एक प्राइवेट कंपनी में लीगल मामले देखता है।अनिकेत पाल ने मंगलवार सुबह सवा बजे कंपनी में मेल भेजकर धमकी दी थी। उसने यह धमकी एक लड़की के इंटरव्यू को रोकने के लिए दी थी। जिससे वह एक तरफा प्यार करता था।
लंदन की यूनिवर्सिटी से LLM किया
डीएलएफ एसीपी विकास कौशिक ने बताया कि मेल की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस तुरंत हरकत में आईण् पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची डाग स्क्वाड टीम फायरबिग्रेड की टीम को बुलाकर  घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया।जांच के दौरान कोई बम नहीं मिला। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।अनिकेत पाल लंदन की एक यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई कर चुका है।
लड़की से प्यार करता था
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वह लड़की को लंबे समय से जानता था और उससे प्यार करता था।लेकिन लड़की ने उस को नजरअंदाज कर दिया था। जिससे वह निराश हो गया था और उसने यह कदम उठाया।