56 इंच की छाती वाला डरपोक,किसी से नहीं डरती थीं इंदिराःराहुल - rashtrmat.com

56 इंच की छाती वाला डरपोक,किसी से नहीं डरती थीं इंदिराःराहुल

 राष्ट्रमत न्यूज,पटना/नई दिल्ली(ब्यूरो)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार (2 नवंबर) को खगड़िया में सभा को संबोधित किया।जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने PM मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ’56 इंच की छाती वाला डरपोक है। गांधी जी की छाती बड़ी नहीं थी, लेकिन वो किसी से डरते नहीं थे। इंदिरा भी किसी से नहीं डरती थीं।

अंबानी से जो मांगेंगे  दे देंगे

उन्होंने कहा, ‘मोदी डरपोक हैं। इस मर्द से ज्यादा दम इंदिरा में था। मोदी जी ट्रम्प से डरते हैं। 50 बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोला है। मैंने नरेंद्र मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर बंद कराया है।’राहुल ने कहा, ‘मोदी जी को आप बोलो योग के 3-4 आसन करो हम आपको जिता देंगे। वो करने लगेंगे। आज कहो आप डांस करो, हम जिता देंगे वो डांस करने लगेंगे। चुनाव के बाद अडाणी, अंबानी इनसे जो मांगेंगे ये दे देंगे।’

दिल्ली से बिहार सरकार चल रही

उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार दिल्ली से मोदी जी के ऑर्डर पर चल रही है। यहां आप लोगों के लिए सरकार के पास जमीन नहीं है, लेकिन मोदी जी के पास अडाणी, अंबानी के लिए बहुत जमीनें हैं।आज सुबह मैं और सहनी जी तालाब में मछली पकड़ने गए। ये इसलिए क्योंकि लोगों को लगे कि मेरे साथ राहुल गांधी खड़े हैं। PM मोदी कहते हैं फेसबुक चलाइए। इंस्टाग्राम चलाइए। ऐसा क्यों, ऐसा इसलिए कि वो नहीं चाहते कि आप दूसरी चीजों की बातें करें। आप जो डेटा इस्तेमाल करने के लिए पैसे देते हैं वो ये अडाणी और अंबानी को दे देते हैं।

इंदिरा ने अमेरिका को चुप कराया 

‘ट्रम्प अलग-अलग देशों में जाकर उनका अपमान कर रहा है। कहता है मैंने मोदी को झुका दिया। उनके मुंह से एक आवाज नहीं निकली। ऐसा आदमी बिहार में कभी विकास नहीं ला सकता। ट्रम्प हमारी सेना के बारे में बोल रहा है। हमारी वायुसेना के बारे में बोल रहा है। मोदी जी चुप हैं।”इंदिरा गांधी ने अमेरिका को चुप करा दिया था। ट्रम्प कहता है मैंने मोदी को फोन लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर रोको और फिर ऑपरेशन रुक गया। मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं बिहार आकर कहें कि ट्रम्प झूठ बोल रहा है।’

राहुल मछली पकड़ने पहुंचे

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा के बाद वो वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ 3KM दूर तालाब में पहुंचे। मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं। नाव पर सवार होकर तालाब में गए और छलांग लगाई।इस दौरान मुकेश सहनी कांग्रेस नेता कन्हैया और बेगूसराय सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण भी नाव पर मौजूद थीं।