आठ हजार रुपए रिश्वत लेते BMO पकड़े गए - rashtrmat.com

आठ हजार रुपए रिश्वत लेते BMO पकड़े गए

राष्ट्रमत न्यूजरीवा(ब्यूरो)।लोकायुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ बीएमओ डाॅक्टर कल्याण सिंह और रोगी कल्याण समिति प्रभारी शिवशंकर तिवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दो हजार रुपए पहले ले चुके थे। आठ हजार रुपए लेते लोकायुक्त टीम ने पकड़ा।


रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार ने बताया कि बीएमओ डाॅ कल्याण सिंह शिकयतकत्र्ता जयप्रकाश से दो हजार रुपए पहले रिश्वत ले चुके थे। आठ हजार रुपए लेते बीएमओ डाॅक्टर कल्याण सिंह और रोगी कल्याण समिति प्रभारी शिवशंकर तिवारी को रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


शिकायत के बाद कार्रवाई की गयी
जयप्रकाश गुप्ता एक मेडिकल क्लीनिक खोलने के लिए बीएमओ डाॅ क्ल्याण सिंह से बात किये थे। उन्होंने उससे दस हजार रुपए देने की बात की। जयप्रकाश गुप्ता ने लोकायुक्त में आकर शिकायत किये। उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गयी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *