राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट (ब्यूरो)। कलेक्टर मृणाल मीना ने जीवित व्यक्ति को मृत बताकर उसका नामांतरण स्वीकृत कराये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए खैरलांजी तहसील के तत्कालीन पटवारी एवं वर्तमान में लामता तहसील के राजस्व निरीक्षक कमल किशोर उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय लांजी निर्धारित किया गया है।
लापरवाही के कारण निलंबित
खैरलांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम खैरी के तत्कालीन पटवारी किशोर कुमार उइके द्वारा अपनी पदस्थी के दौरान पांडुरंग पिता भागवत तुमसरें निवासी ग्राम खैरी तहसील खैरलांजी वर्तमान निवासी वार्ड नं. 13 बूढी बालाघाट को मृत बताकर तहसीलदार खैरलांजी से नामांतरण स्वीकृत कराया गया है। खैरी के तत्कालीन पटवारी वर्तमान में लामता तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। खैरी के तत्कालीन पटवारी एवं वर्तमान में लामता तहसील के राजस्व निरीक्षक किशोर कुमार उइके द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति बरती गई लापरवाही के कारण कलेक्टर श्री मीना ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय लांजी नियत किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावी हो गया है।