रीवा में नहीं बिकेगा चाइनीज मांझा,मकर संक्रांति से पहले दुकानों में छापे - rashtrmat.com

रीवा में नहीं बिकेगा चाइनीज मांझा,मकर संक्रांति से पहले दुकानों में छापे

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मकर संक्रांति से पहले रीवा पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कई स्थानों में दबिश देकर कई बंडल प्रतिबंधित मांझा जब्त किया। पुलिस ने अवैध मांझे बेचने वालों की पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए बाजारों दुकानों, गोदामों और वाहनों की आज से लगातार चेकिंग कर रही है।


सख्त कार्रवाई होगी
पुलिस प्रशासन ने तय किया है कि रीवा में कहीं भी मकर संक्रांति मंे चाइनीज मांझे नहीं बिके। क्यों कि इससे खतरे ज्यादा है। चाइनीज मांझा बेचने वालों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के दौरान किसी के भी चाइनीज मांझा मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हाई कोट के आदेश का पालन
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री,भंडारण और उपयोग पूरी तरह रोका जाए। इसीलिए मकर संक्रांति से पहले विशेष अभियान चलाकर दुकानों में छापे मारे गए और कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


नागरिकों से सूचना देने की अपील
पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग कोई भी न करें। यदि कहीं भी इसकी अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। संभावित हादसे को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *