छत्तीसगढ़ बंद,रायपुर में मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़,कांकेर में महिला का घर तोड़ा - rashtrmat.com

छत्तीसगढ़ बंद,रायपुर में मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़,कांकेर में महिला का घर तोड़ा

 राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया । प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग जगदलपुर, अंबिकापुर,  और बिलासपुर में भी सुबह से सभी  स्कूल, दुकानें और कई कॉमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं। वहीं MCB जिले में बंद बेअसर रहा।

इलाज के लिए हिंदू धर्म छोड़े हैं

इधर कांकेर जिले में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। आमाबेड़ा क्षेत्र के उसेली गांव में धर्मांतरित महिला राम बाई तारम का घर तोड़ दिए जाने की घटना सामने आई है। राम बाई तारम का कहना है कि वह हिंदू धर्म में वापस आने को तैयार नहीं हैं, इसी बात को लेकर गांव के लोगों ने तोड़फोड़ की। उनका कहना है कि वे पिछले पांच से छह वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रही हैं और बीमारी के इलाज के चलते उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था।  राम बाई तारम का कहना है कि हिंदू धर्म में वापस आने को तैयार नहीं है, इसी बात को लेकर गांव वालों ने तोड़फोड़ की। 5-6 साल से ईसाई धर्म को मान रहे हैं। बीमारी के इलाज के लिए हिंदू धर्म छोड़े हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद

राजधानी रायपुर में भी बंद के दौरान तनावपूर्ण घटनाएं सामने आईं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर ब्लिंकिट कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसके अलावा मैग्नेटो मॉल में भी हिंदू संगठनों के सदस्यों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी मिली है।

सुबह से सभी दुकानें बंद

 इसके अलावा रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी की है। ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को लाठी से पीटा है। एक कार्यकर्ता कर्मचारी को मारते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हिंदू संगठन के लोगों ने तोड़फोड़ की है।रायपुर में हिंदू संगठनों के सदस्य, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ मिलकर बंद करवा रहे हैं। हिंदू संगठन के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे हैं। लोगों से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील कर रहे हैं। जगदलपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी सुबह से सभी दुकानें बंद हैं। 

 शराब की दुकानें बंद कर दी

इस बंद को RSS, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और राज्य के कई व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन मिला है। बाजार, दुकानें और प्राइवेट संस्थान बंद हैं, जबकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाएं खुली हैं। वहीं धमतरी में भी लोगों ने शराब की दुकानें बंद कर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *