लक्ष्मण बाग,गौशाला और संस्कृत विश्वविद्यालय को जोड़ने बनेगा ब्रिज - rashtrmat.com

लक्ष्मण बाग,गौशाला और संस्कृत विश्वविद्यालय को जोड़ने बनेगा ब्रिज

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।  रीवा के लक्ष्मण बाग ट्रस्ट की जमीन नदी के दोनों ओर स्थित है। ट्रस्ट की जमीन को आपस में जोड़ने और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से नदी पर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ब्रिज निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
ब्रिज का निर्माण जल्द
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रस्तावित ब्रिज के निर्माण से लक्ष्मण बाग मंदिर, गौशाला और नवनिर्मित संस्कृत विश्वविद्यालय को आपस में जोड़ा जाएगा। इससे तीनों संस्थानों के बीच आवागमन आसान होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराकर पूरा कराया जाएगा।
भूमि पूजन हुआ
भूमिपूजन कार्यक्रम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के सेतु निर्माण से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।ब्रिज के निर्माण से लक्ष्मण बाग ट्रस्ट की दोनों ओर स्थित जमीन के बीच संपर्क स्थापित होगा। साथ ही मंदिर, गौशाला और संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच आवागमन की सुविधा विकसित होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *