अपने बाप के घर से पेट्रोल लाए BJP: भूपेश - rashtrmat.com

अपने बाप के घर से पेट्रोल लाए BJP: भूपेश

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा ने कहा कि शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा। एथेनाॅल के विरोध पर उनका यह कहना था। इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने कहा बीजेपी अपने बाप के घर शुद्ध पेट्रोल लाए।वहीं बिहार की लोकप्रिय लोकगायिका नेहा सिंह ने कहा कि एथेनाॅल क्या तुम्हारे बाप के घर से आता है। गाड़ी क्या तुम्हारे बाप के पैसे जनता खरीदती है। जर्नादन मिश्रा अपने विवादस्पद बयान के चलते इस बार सोशल मीडिया में बुरी तरह घिर गए हैं। उनके बयान पर लोग तरह तरह के बायन दे रहे हैं।

बीजेपी नेता होश खो बैठे हैं

E20 पेट्रोल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर पलटवार किया है। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने शुद्ध पेट्रोल की मांग पर कहा था, ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नेता होश खो बैठे हैं। अगर जनता शुद्ध पेट्रोल मांग रही है तो इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘अगर इतना ही है तो अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल ले आएं।’

‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रीवा एयरपोर्ट पर रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू हुई नई उड़ानों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान E20 पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधा था।उन्होंने कहा था कि आंदोलन किया जा रहा है कि एथेनॉल नहीं चलेगा, सिर्फ शुद्ध पेट्रोल चाहिए। इसके बाद उन्होंने सवाल किया- ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’

मिश्रा बोले- 80% तेल विदेश से आता है

भाजपा सांसद ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का करीब 20% कच्चा तेल ही देश में पैदा करता है, जबकि करीब 80% तेल आयात करना पड़ता है। उनका तर्क था कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध के कारण तेल की सप्लाई प्रभावित होती है। ऐसे में पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने का विरोध नहीं किया जाना चाहिए।

गाड़ियों के इंजन को नुकसान नहीं होता

जनार्दन मिश्रा ने ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बड़े पैमाने पर एथेनॉल का इस्तेमाल होता है और गाड़ियां इससे चल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों और मैकेनिकों के मुताबिक एथेनॉल से गाड़ियों के इंजन को नुकसान नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *