राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।लालबर्रा थाना अंतर्गत बोरी गांव के परसाटोला में खेत में बकरी चराने गए वृद्ध महिला व वृद्ध पुरुष पर भालू ने हमला कर दिया। घायल वृद्धा रामबती मशराम पति दयाराम एवं घायल वृद्ध बीरजलाल पिता पुरनलाल दोनों रोज की तरह खेत में बकरियां चराने गये थे।दोपहर करीब 2 बजे अचानक भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। जिससे दोनांे घायल हो गये।
महिला की हालत गंभीर
जानकारी लगने पर परिजन व ग्रामीण खेत पहुंचे। घायलों को लालबर्रा अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक ईलाज हुआ। बाद में दोनों जिला अस्पताल लाया गया। महिला की हालत बेहद चिंताजनक है। उसे जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया है।