बालाघाट की बेटी ने मिसेस स्पार्क स्पेेक्ट्रा खिताब किया अपने नाम - rashtrmat.com

बालाघाट की बेटी ने मिसेस स्पार्क स्पेेक्ट्रा खिताब किया अपने नाम

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। शिखा सिंधु सुरेश पिपलेवार ने स्पार्क स्पेक्ट्रा-2025 का आयोजिन, विगत दिनों, चंद्रशेखर वार्ड गोंदिया में किया। यह आयोजन फैशन, व्यक्तित्व, विकास और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने वाला रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंबई से पहुंचे प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेता जसजोत भसीन थे। वहीं निर्णायक के लिए पूनम प्रोडक्शन हाउस की ऑनर पूनम गोकुलपुरे और गोंदिया की अन्य मॉडल निर्णायक रही।

अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
स्पार्क स्पेक्ट्रा-2025 के इस आयोजन में 3 कैटेगिरी चाईल्ड स्पार्क स्पेक्ट्रा, मिस स्पार्क स्पेक्ट्रा, मिसेस स्पार्क स्पेक्ट्रा एवं मिस्टर स्पार्क स्पेक्ट्रा में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथअपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पार्क स्पेक्ट्रा-2025 का उद्देश्य केवल फैशन-शो तक सीमित ना रहकर प्रतिभागियों के संपूर्ण विकास पर केंद्रित रहा। रैंप वॉक, कैट वॉक, ग्रूमिंग कम्युनिकेशन स्किल स्टेज प्रजेंस एवं आत्माभिव्यक्ति जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

गोंदिया महाराष्ट्र में रोशन किया

इस आयोजन में बालाघाट की बेटी बरखा नाग गंगवानी ने मिसेस स्पार्क स्पेक्ट्रा में भाग लिया और मिसेस स्पार्क  स्पेक्ट्रा-2025 गोंदिया का खिताब अपने नाम किया। बरखा नाग गंगवानी एक सामाजिक संस्था, दृंढ़शक्ति फाउंडेशन की संस्थापक है और बालाघाट जिले में समाज हित के लिए सक्रियता से कार्य करती है। मिसेज स्पार्क स्पेक्ट्रा 2025 गोंदिया का खिताब जीतकर बरखा नाग गंगवानी ने बालाघाट का नाम गोंदिया महाराष्ट्र में रोशन किया है।